अल-बरकात इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में दिनांक 17 फरवरी 2026 को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
आज अल-बरकात इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में दिनांक 17 फरवरी 2026 को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का न केवल अधिकार है, बल्कि एक महत्वपूर्ण संवैधानिक कर्तव्य भी है, जिसके माध्यम से राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित होती है। रैली में बी.एड. विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने “मतदान हमारा अधिकार है”, “जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र” तथा “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे प्रेरणादायक नारों से लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर आसपास के क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाया।
विद्यार्थियों ने स्थानीय नागरिकों को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका समझाते हुए सभी को चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। यह रैली विद्यार्थियों में नागरिक कर्तव्यबोध को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुई। अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।





Previous Post
Next Post