+91-9105178604 [email protected]

जन-जागरण अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 11.02.2026 को अल-बरकात इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में जन-जागरण अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाना था।

बी.एड. विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया। प्रतिभागियों ने “हेलमेट पहनें, जीवन बचाएँ”, “नियमों का पालन, जीवन की ढाल” तथा “तेज़ नहीं, सुरक्षित चलाएँ” जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर आसपास के क्षेत्रों में रैली निकाली।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने राहगीरों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। यह रैली न केवल जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बनी, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ किया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।