+91-9105178604 [email protected]

जन-जागरण अभियान के अंतर्गत “क्लीन अलीगढ़ ग्रीन अलीगढ़” जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 14.02.2026 को अल-बरकात इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में जन-जागरण अभियान के अंतर्गत “क्लीन अलीगढ़ ग्रीन अलीगढ़” जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना और अपने शहर को साफ रखना था विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर आसपास के क्षेत्रों में रैली निकाली।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने राहगीरों और वाहन चालकों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया और सफाई के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। यह रैली न केवल जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बनी, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ किया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।